Wednesday, September 16, 2020

#नदी!

 सदियों पहले 

नदी ने कहा

जा रही हूँ...


पर्वत ने कहा – जाओ


नदी तबसे

जा ही रही है

उसका जाना

कभी ख़त्म नहीं हुआ


तुम जाना

तो ऐसे ही जाना


जितना जाना

उतना ही 

बाकी रह जाना।



No comments:

Post a Comment