Sunday, June 20, 2021

#FathersDay!

#FathersDay! #श्रीकृष्ण! 🙏🌹🌹❤️🙏😇

हां पिता , हां , और सर्वदा हां। "

 भगवान #श्रीकृष्ण हमारे सम्मुख शर्ते रख देते है और उन्हें स्वीकार करना हमारा काम है।हमें बहाव के विरुद्ध संघर्ष करने में  अपनी शक्ति का अपव्यय नहीं करना चाहिए।हममें से अधिकांश लोग स्वाभविक मुनष्य होते है ,जो अपनी छोटी -छोटी योजनाओंके विषय में बहुत उत्सुक ,आवेशपूर्ण और सुनिशिचत होते है। परन्तु हमे बदलना होगा।

जिस उपाय द्वारा हम अधिकतम उपयोगी सिद्ध हो सकते है वह भगवान #श्रीकृष्ण की इच्छा के

सम्मुख सिर झुका देने का ही है।  एक प्रिय प्रार्थना में

 इस पूर्ण अधीनता की इस भावना को संक्षेप में इस प्रकार प्रकट किया गया है :   

"हां पिता , हां ,और सर्वदा हां। "

 

Wednesday, April 7, 2021

ध्यान! /Meditation!

 

ध्यान लगे, नहीं लगे, ध्यान की स्थिति अच्छी हो, बुरी हो,कोई ध्यान देने की कोशिश न करें। आप ध्यान रेग्युलर कर रहे हो, ध्यान में सम्मिलित हो रहे हो, मंदिर में जा रहे हो, बस्स! इसी में सब कुछ हैं।ध्यान से जीवन में कभी अधोगति नहीं होगी, कभी डाऊनफाल नहीं होगा । हॉ एक सीढ़ी से दूसरी सीढ़ी में जाने में टाईम लगेगा । हरेक का टाइम अलग - अलग है। किसी को कम टाईम लगेगा, किसी को ज्यादा टाईम लगेगा। लेकिन ज्यादा समय इसलिए लग रहा है कि ऊपर जाकर नीचे न गिरना पड़े। समय प्रत्येक का अलग - अलग है । एक दफ़े प्राण छोड़ दो, लेकिन ध्यान मत छोड़ो। क्योंकि ध्यान छूट गया तो वो फिर प्राण छूटने जैसा ही है। क्योंकि फिर उस रास्ते पर चल रहे हैं जिस रास्ते का कोई अंत नहीं है, कोई एंड नहीं है।